शिव चालीसा किसने लिखी?


Spread the love
13 / 100

क्या आपने कभी शिव चालिसा का पाठ किया है। अगर नहीं तो हो सके तो आपको प्रतिदिन शिव चालीस का पाठ करना चाहिए। इससे शिव जी बहुत ही ज्यादा प्रसन्न होते हैं, और अपनी कृपा आपके ऊपर बनाए रखते हैं। जिससे आपको किसी भी चीज की कमी नहीं होती है। इसलिए अगर आप से हो पाए तो आपको शिव पुराण का पाठ जरूर करना चाहिए। इस आर्टिकल में हम आपको शिव चालीसा के बारे में ही बताने वाले हैं। कि शिव चालीसा किसने लिखी थी, एवं शिव चालीसा का पाठ क्यों किया जाता है। यह जानने के लिए इस आर्टिकल को पूरा जरूर पढ़ें। अगर shiv chalisa की उत्पत्ति की बात की जाए, तो शिव चालीसा की उत्पत्ति शिव पुराण से हुई है। जिसके लेखक महर्षि वेदव्यास जी हैं। शिव पुराण संस्कृत भाषा में लिखी गई है जिसके अंतर्गत 24000 श्लोक मौजूद हैं। उन्हीं में से शिव चालीसा का निर्माण किया गया है। अगर शिव चालीसा के लेखक की बात की जाए, तो शिव चालीसा को अयोध्यादास जी ने लिखा है, और इसे अयोध्या दास जी ने भगवान शिव जी को प्रसन्न करने हेतु लिखा है, और अगर आप भी चाहे तो शिव चालीसा का पाठ करके भगवान शिव को प्रसन्न कर सकते हैं, और अपनी मनोकामना पूरी कर सकते हैं।

शिव चालीसा का पाठ कब कर सकते है?

वैसे तो आप शिव चालीसा का पाठ किसी भी दिन कर सकते हैं। चाहे तो आप शिव चालीसा का पाठ प्रतिदिन भी कर सकते हैं  जिससे शिव जी प्रसन्न होते हैं। लेकिन अगर आप शिव चालीसा का पाठ रोजाना ना कर पाए, तो आपको कम से कम सोमवार के दिन शिव चालीसा का पाठ जरूर करना चाहिए। क्योंकि सोमवार के दिन अगर आप shiv chalisa का पाठ करते हैं, तो इससे शिव जी बहुत ही ज्यादा प्रसन्न होते हैं, और आपकी हर मनोकामना पूरी करते हैं, और आप सोमवार के साथ-साथ और कई मुख्य अवसर पर भी शिव चालीसा का पाठ कर सकते हैं। जैसे कि शिवरात्रि और महाशिवरात्रि पर। इन दिनों शिव  चालीसा का पाठ करने से शिव जी बहुत ही ज्यादा प्रसन्न होते हैं।

शिव चालीसा का पाठ क्यों करना चाहिए

अब आपके मन में यह सवाल तो आया ही होगा, कि आखिर हमें शिव चालीसा का पाठ क्यो करना चाहिए। इसके लिए हम आपको बताना चाहेंगे, कि शिव चालीसा में 40 पंक्तियां हैं और 40 मे से 40 पंक्तियों का अगर आप प्रतिदिन पाठ करते हैं, तो इससे शिव जी बहुत ही ज्यादा प्रसन्न होते हैं, और अपनी असीम कृपा आपको प्रदान करते हैं। जिससे कि आपको सभी तकलीफ़ो से निदान मिलता है, और आपके घर में हमेशा सकारात्मक ऊर्जा बनी रहती है। 

साथ ही साथ ऐसा माना जाता है कि जो व्यक्ति shiv chalisa का पाठ प्रतिदिन करता है, तो उस व्यक्ति से शिव जी प्रसन्न होकर उसकी और उसके पूरे परिवार की रक्षा करते हैं। शिव चालीसा में इतनी ताकत है कि, शिव चालीसा को जो व्यक्ति सुनता है उसके ऊपर भी शिवजी की कृपा बनी रहती है। इसलिए अगर आप शिव चालीसा का पाठ नहीं करते हैं, तो आज ही से आपको शिव चालीसा का पाठ प्रतिदिन करना शुरू कर देना चाहिए।

Conclusion 

तो उम्मीद है की आपको शिव चालीसा के बारे में पूरी जानकारी मिल गई होगी, और आप आज से ही शिव चालीसा का पाठ करना शुरू कर देंगे। अगर आपको भी शिव जी की कृपा प्राप्त करनी है। तो आपको प्रतिदिन शिव चालीसा का पाठ करना चाहिए।


ritika sharma