शिव जी को अगर आपने प्रसन्ना कर लिया तो आपकी हर मनोकामना पूर्ण हो सकती है। क्योंकि शिवजी को भगवानों में सबसे ऊंचा दर्जा प्राप्त है, इसलिए अगर उन्हें प्रसन्न कर दिया जाए, तो समझ जाईये की हमारे दुख के दिन गए और अब सुख के दिन आने वाले हैं। वैसे तो भगवान शिव को प्रसन्न करने के बहुत सारे तरीके हैं, उनमें से एक तरीका है शिव चालीसा का पाठ करना। तो आज हम आपको शिव चालीसा के बारे में बताने वाले हैं, कि शिव चालीसा का पाठ कैसे करें, जिससे शिव जी प्रसन्न हो और आपकी हर मनोकामना पूर्ण हो।
वैसे तो शिवजी को प्रसन्न करने के लिए कोई दिन निश्चित नहीं है। भला भगवान को याद करने के लिए किसी दिन की क्या जरूरत। लेकिन हम आपको बता दें कि अगर आप Shiv Chalisa का पाठ करना चाहते हैं, तो ऐसे कई दिन है जिस दिन अगर आप चालीसा का पाठ करते हैं, तो उससे शिवजी बहुत ही ज्यादा प्रसन्न होते हैं। वैसे तो आप शिव चालीसा का पाठ भी प्रतिदिन कर सकते हैं। आपकी मनोकामना जरुर पूरी होगी। लेकिन अगर आप रोज नहीं कर सकते, तो आपको महाशिवरात्रि के दिन या फिर माघ महीने में विशेष तौर पर शिव चालीसा का पाठ करना चाहिए। जिससे कि शिवजी बहुत ही ज्यादा प्रसन्न होते हैं।
Table of Contents
ऐसे करें shiv chalisa का पाठ पूरी होगी हर मनोकामना
चालीसा का पाठ करते समय आपको कुछ बातों का ध्यान रखना चाहिए, जिससे कि शिव जी बहुत ही ज्यादा प्रसन्न होते हैं, और आपकी हर मनोकामना पूर्ण होती है। तो चलिए जानते हैं कि शिवजी को प्रसन्न करने तथा अपनी मनोकामना पूर्ण करने के लिए शिव चालीसा का पाठ कैसे करें-
1: आपको शिव चालीसा का पाठ हमेशा स्नान करके एवं स्वच्छ वस्त्र धारण करके ही करना चाहिए।
2: उसके बाद हो सके तो आपको कुशा के आसन में बैठना चाहिए। उसके बाद आपको सफेद चंदन, कलावा, धूपबत्ती, पुष्प, आदि से शिवजी की आराधना करनी चाहिए, और उन्हें भोग में शुद्ध मिश्री लगा सकते हैं।
3: फिर आपको एक गाय के घी का दीपक जलाना है और एक कलश में साफ शीतल जल रखना है।
4: उसके आपको सच्चे मन से ध्यान लगाते हुए शिव चालीसा का पाठ करना है, और पाठ खत्म होने के बाद आपको कलश के जल को थोड़ा सा प्रसाद के रूप में ग्रहण करना है, और उस जल का अपने घर में भी छिड़काव करना है।
अगर आप ऊपर बताए गए इस तरीके से शिव चालीसा का पाठ करते हैं, तो आप आसानी से शिवजी को प्रसन्न कर सकते हैं।
Shiv chalisa का पाठ कितनी बार करे
हमें पता है कि आजकल लोगों के पास ज्यादा समय नहीं होता है, तो जिनके पास ज्यादा समय नहीं है, वह तो एक ही बार शिव चालीसा का पाठ कर सकते हैं। लेकिन अगर आपके पास थोड़ा समय है, तो हम आपको कहेंगे कि आप शिव चालीसा का पाठ आराम से बैठकर 5 से 11 बार करें। इससे शिव जी बहुत ही ज्यादा प्रसन्न होते हैं, और आपकी हर मनोकामना पूर्ण होती है।
तो आज हमने आपको शिव चालीसा की मदद से भगवान शिव को प्रसन्न करने के तरीके के बारे में बताया है। अगर आप आप भी भगवान शिव को प्रसन्न करना चाहे, तो हमारे बताए गए तरीके से शिव चालीसा का पाठ करके भगवान शिव को प्रसन्न कर सकते हैं, और अपनी मनोकामना पूर्ण करने के लिए उनसे आग्रह कर सकते हैं।